विधायक ललित चंद्राकर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की मौजूदगी में वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत; किसानों की समृद्धि को बताया विकास का आधार
उतई – सेवा सहकारी समिति उतई में वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को सामुदायिक भवन उतई में आयोजित किया गया। आमसभा के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की।
विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमति शीतला ठाकुर, भाजपा उतई मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण यदु, चंदु देवांगन, डुमरडीह सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, उमरपोटी सरपंच विजेन्द्र साहू, खोपली सरपंच मंजू वर्मा थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किया गया। प्राधिकृत अधिकारी फत्तेलाल वर्मा ने स्वागत भाषण में सभी किसानों को धनतेरस पर 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार किसानों की हितैषी है। किसानों को खुशहाल बनाने के लिए 21 क्विंटल धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने का फैसला किया। जो किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने कहा कि धरती में सबसे ज्यादा पूज्यनीय किसान है। जो अपने पसीना बहाकर धरती से सोना उगाते है।
अध्यक्षीय उदबोधन में प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि धरती के भगवान किसान है। जो अपने मेहनत से सबका पेट भरते हैं। किसान खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा। इसलिए राज्य सरकार किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाती है। धान खरीदी भी किसानों के लिए वरदान सामान है। कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू व आभार गोविंद साहू ने किया।
कार्यक्रम में पार्षद गण सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, सोनू राजपूत, संगीत रजक, रूपेश पारख, फलेन्द्र सिंह राजपूत, शुभम वर्मा, अशवनी वर्मा, चंद्रशेखर चंद्राकर, सोहन रिगरी, राजकुमार साहू, घनश्याम चंद्राकर, विजय चंद्राकर, रूपनारायण बघेल, लोकनाथ साहू, जयंत साहू, खोवालाल देशलहरे, गोविंद साहू, गोपाल साहू, टुमन चंद्राकर, गोरखनाथ साहू, तिलक साहू, प्रहलाद साहू सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
