दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – जिला देवांगन समाज बेमेतरा की आवश्यक बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद अध्यक्ष कामदेव देवांगन की अध्यक्षता में बैठक का संचालन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें अधिवक्ता महेन्द्र देवांगन (नवागढ़) को जिला सलाहकार एवं दीपचंद देवांगन (नवागढ़) को जिला संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में निम्न पदों पर नियुक्तियां की गईं —
जिला सचिव: मेघराज तरार (रामपुर भांड)
कोषाध्यक्ष: डिकेन्द्र देवांगन अधिवक्ता (बेमेतरा)
संरक्षकगण: श्रीराम देवांगन (तिलई), मनीराम देवांगन (बीजाभाठ), अमृतलाल देवांगन (थान खम्हरिया), दीपचंद देवांगन (नवागढ़)
सलाहकार मंडल: रामेश्वर देवांगन (सांकरा), राजू देवांगन (बेमेतरा), संतोष देवांगन (देवरबीजा), महेन्द्र देवांगन (नवागढ़)
उपाध्यक्षगण: तामेश्वर देवांगन (कुसमी बेरला), छत्र कुमार देवांगन (कुसमी बेमेतरा), दिनेश देवांगन (देवरबीजा), देवसिंह देवांगन (टेमरी नवागढ़)
कार्यकारिणी सदस्य: गोवर्धन देवांगन (मावली भाठा), खुमान प्रसाद देवांगन (सांकरा), कपील नारायण देवांगन (मोहरेंगा), डंकेश्वर देवांगन (धनेली), झग्गर देवांगन (देवकर), कीर्ति देवांगन (देवकर)
युवा अध्यक्ष: घनश्याम देवांगन (बेमेतरा)
महिला अध्यक्ष: श्रीमती भोजेश्वरी देवांगन (थान खम्हरिया)
भवन प्रभारी: राजेंद्र देवांगन (बेमेतरा)
बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक एकता को बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
