दैनिक मूक पत्रिका पंडरिया – वनांचल क्षेत्र पंडरिया के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री देवी फूले की जन्मदिन के अवसर पर संस्था प्रमुख सहारुद्दीन खान के द्वारा फूले जी की तस्वीरें पर माल्या अर्पण कर तिलक लगाकर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।इस कार्यक्रम में महिला को शिक्षित करने और समाज सुधारक, बाल विवाह, कन्या भ्रूणहत्या सती प्रथा विधवा पुनर्विवाह जैसे सामाजिक बुराई को जड़ के खत्म करने की आवाज उठाने शुरु की। इस अवसर पर महेंद्र कुमार कंठले ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री देवी फूले जी के जन्मदिन 03जनवरी 1831 को हुए। और 10वर्ष की आयु में ज्योतिराव फूले जी के साथ विवाह किया गया ।इस दोनों ने मिलकर 1848में महिलाओं के लिए स्कूल खोला गया जिसमें महिला को शिक्षित करने और समाज सुधारक, बाल विवाह सती प्रथा विधवा पुनर्विवाह जैसे सामाजिक बुराई, और समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने शुरु किया गया। और गरीब, शोषित दलित वर्ग की सेवा करते हुए सन 1897 में अपने प्राण त्याग दिए इस अवसर पर योगेश कुमार गुरुदीवान संतोष कुमार साहू श्रीमति शकुन पाटले कु ज्योति ध्रुव श्रीमति मनीषा मैडम सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
