Oplus_131072
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- जिले में माओवादियों ने फिर एक बड़ी घटना अंजाम देते हुए दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना थाना उसूर क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव की है। मृतकों की पहचान रवि कट्टम उम्र 25 वर्ष और तिरुपति सोढ़ी उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों को नक्सलियों ने देर रात घर में ही धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने की है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर की रात मिली सूचना के आधार पर थाना उसूर पुलिस द्वारा मौके की तस्दीकी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में भाजपा नेता की हत्या हुई थी, जिसके बाद यह दूसरी बड़ी नक्सली वारदात है। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
