दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि राज्य के भाजपा शासन द्वारा धान खरीदी के लिए जो प्रतिदिन का लिमिट तय किया गया है और निर्धारित अंतिमतिथि धान खरीदी की रखी गई है जितने दिन अवशेष बच गए हैं उसमें संभव ही नहीं की किसानों के धान की खरीदी की जा सके भाजपा की सरकार धान की खरीदी ही नहीं करना चाहती यही कारण है कि वह किसानों के सामने नित नए रोडे अटकाने का काम कर रही है पूर्व विधायक ने आज बेमेतरा जिले के डूडा एवं देवरबीजा सोसाइटियों का दौरा किया जहां किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान अधिकांश किसानो का कहना था कि प्रतिदिन सोसाइटी में धान खरीदने की लिमिट बहुत ही काम है बहुत कम दिन बचे हैं अब धान खरीदी के लिए कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान को आखिर यह सरकार परेशान क्यों कर रही है ज्यादा अच्छा है कि राज्य सरकार प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट बढ़ाएं और शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी के लिए अंतिम तिथि को भी बढ़ाया जाने की आवश्यकता है सभी सोसाइटी एवं धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था फैली हुई है किसान परेशान है टोकन कट नहीं रहा है

भाजपा की यह निकम्मी सरकार सिर्फ किसानों को लूटने का काम की है किसानों से धान की खरीदी ना करना पड़े यही सोच कर आज सभी सोसाइटियों में धान की ट्रांसपोर्टिंग नहीं हो रही है धान जाम पड़ा हुआ है किसानों का बड़ी मुश्किल से टोकन कट रहा है उनके धान तौलने की समस्या आ रही है क्योंकि सोसाइटियों के पास रखने की जगह नहीं है धान का ट्रांसपोर्टिंग बंद है भाजपा सरकार मौन साधकर बैठी हुई है यहां के भाजपा जनप्रतिनिधि अपनी आंखें मूंद कर चिर निद्रा में शयन कर रहे हैं किसानों के धान की तौल में प्रति क्विंटल लगभग 1 किलो की दर से धान की चोरी की जा रही है और यह सब भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है पूरे प्रदेश पर लगभग यही स्थिति बनी हुई है भाजपा सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है इस अवसर पर मंगत राम साहू टी आर साहू, मिथलेश वर्मा शशिप्रभा गायकवाड प्रवीण शर्मा, सुरेश दुबे, शिव वर्मा धनंजय साहू विजय देवागन, शोभा साहू गोरेलाल साहू, आरती पटेल, मिथलेश वर्मा प्रभात श्रीवास्तव,टोनू देवागन, राजा साहू,सुदर्शन साहू, छगन साहू, तारण निर्मलकर, फत्ते पटेल, हरि साहू भावसिंह राज प्रदीप साहू,नारायण पटेल, नंदू सलूजा, साधु साहू, कमल देवागन,नोहर देवागन, अनिल दुबे किशुन वर्मा संजय वर्मा घनश्याम देवांगन गौतम पटेल,गौकरण टडन, खिल्लू साहू, मोहित साहू सहित किसान साथी गण उपस्थित रहे।
