दैनिक मूक पत्रिका करपावंड – जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया । इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया शाला वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य दशमत कुमार कश्यप ने कहा कि खेल से शारीरिक फिटनेस बना रहता है । हमारे पास ग्राउंड भी पर्याप्त मात्रा में है । इसमें विभिन्न प्रकार के खेल कराया जा सकता है । लोक नृत्य का जिक्र करते हुए । कश्यप ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र में भी नृत्य का आयोजन किया जा रहा है । सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । पहले शहरी क्षेत्र में देखने को मिलता था । कश्यप ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक के साथ पढ़ाई का भी महत्व है । पढ़ाई की ओर छात्रों को विशेष ध्यान देना चाहिए । सरकार की ओर से शिक्षा को महत्व दिया जा रहा है । फिर भी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर में प्रगति अभी भी नहीं हुई है ।आजादी के 76 वें वर्ष में भी हम शहरी क्षेत्र की अपेक्षा शिक्षा में ग्रामीण क्षेत्र पीछे हैं । इसका मुख्य कारण है पालकों की जागरूकता कमी होना । यदि पालक जागरूक होंगे । तो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा भी शहरी क्षेत्र की बराबर हो जाएगी । शहरी क्षेत्र में जागरूक पालक निवास करते हैं । इसीलिए शहरी क्षेत्र शिक्षा का स्तर ग्रामीण क्षेत्र से आगे है । पीएम का जिक्र करते हुए , कश्यप ने बताया कि जिले में सात विकास खण्डों में से चार विकासखंड के स्कूल पीएम श्री स्कूल में उन्नयन हुआ है । आप सभी छात्र-छात्रा सौभाग्यशाली हैं । पीएम श्री स्कूल मे. आपको अध्ययन करने के लिए मिला है । छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति चिंता का कारण है । अच्छे शैक्षिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन छात्रों को उपस्थित होना पड़ेगा । क्लास में पूरे समय रहकर अध्ययन करना होगा । अभी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने वाली है । छात्रों को घर में कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है । इस अवसर पर ग्राम के सरपंच लखमू राम नेताम लोकेंद्र निषाद ने भीअपना विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पालकगण शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।
