कांकेर में 160 राशन दुकानों ने 6 करोड़ का घटिया चांवल खरीदा
हमर संगवारी के अध्यक्ष राकेश चौबे ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है
कांकेर जिले में 160 राशन दुकानदारों ने शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 करोड़ रुपए का 15 हजार क्विंटल घटिया चांवल बाजार से खरीद कर आम जनता को बेचने का खुलासा हुआ है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार, 2023-24 में हुए राशन बचत घोटाले को दबाने के लिए ऐसा किया गया है।
नरहरपुर की राशन दुकान ने 30 लाख रुपए का चांवल बाजार से खरीदने की जानकारी दी है, जबकि 10 से अधिक राशन दुकानों ने 8 से 10 लाख रुपए का चांवल बाजार से खरीद कर राशन कार्ड धारकों को बेचा है। सरकारी नियमों के अनुसार, राशन दुकानों से केवल नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गुणवत्तायुक्त फोर्टीफाइड चांवल का ही वितरण किया जाना है।
हमर संगवारी के अध्यक्ष राकेश चौबे ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर बाजार से चांवल खरीदा गया है, तो जिस राइस मिल या दुकान से चांवल खरीदा गया है, उसका बिल होना चाहिए और सात सौ क्विंटल चांवल जिस वाहन से आया, उसको भाड़ा दिया गया होगा, उसका बिल होना चाहिए।
कांकेर जिले में घटिया चांवल खरीदने वाले राशन दुकानों की सूची:
– नरहरपुर – 781 क्विंटल
– मिरोद – 406 क्विंटल
– अमोड़ा – 393 क्विंटल
– सरंगपाल – 342 क्विंटल
– चोरियां – 232.40 क्विंटल
– हाट कोगेरा – 316 क्विंटल
– उमरादाह – 293.59 क्विंटल
– मालगांव – 291.96 क्विंटल
– डेवडोंगर – 276 क्विंटल
– चवाड – 254.16 क्विंटल
मुख्य मांगें:
– कांकेर में हुए 6 करोड़ रुपए के राशन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच
– दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
– राशन दुकानों की जांच और निगरानी बढ़ाना
