Oplus_131072
बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगलों में छिपाकर रखे नक्सलियों के दो डंप बरामद कर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत 31 मार्च को गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर, एन्डरी, लेण्ड्रा और कोरचोली के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पहले डंप में क्या मिला
पेद्दाजोजेर के दुर्गम इलाके में मिले पहले डंप से 2 नग .303 राइफल, 94 जिंदा कारतूस, 9 एमएम राउंड, डेटोनेटर, भरमार बंदूकें, वॉकी-टॉकी, बाइनाकुलर, देशी बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल राउंड, जिलेटिन स्टिक, मोर्टार बम और कार्डेक्स वायर समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ।
दुसरे डंप में हथियारों का जखीरा
इसके बाद लेण्ड्रा इलाके में सर्च के दौरान दूसरा डंप मिला। यहां से 303 राइफल, 4 भरमार बंदूकें, देशी व फैक्ट्री मेड स्टेन गन, 87 बीजीएल राउंड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, सल्फर, यूरिया, कार्डेक्स वायर और अन्य सामग्री जब्त की गई।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल आसपास के जंगलों में लगातार तलाशी ले रहे हैं और नक्सल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
