दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर – थाना उसूर क्षेत्र के अंतर्गत एफओबी गुंजेपर्ती इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर माओवादियों का बड़ा डम्प बरामद किया है।
कोबरा 205, केरिपु 196 यंग प्लाटून बस्तरिया और केरिपु 229 की टीम ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक तैयार करने के उपकरणों का पता लगाया।
बरामद सामान में लेथ मशीन, इलेक्ट्रिक जनरेटर, वाटर पम्प, इलेक्ट्रिक कटर सहित हाइड्रोलिक सिलेंडर, जेक्स, स्पूलर, मोटर पार्ट्स जैसे भारी उपकरण मिले। इसके अलावा औद्योगिक उपयोग की सामग्री जैसे वायर, टूल बॉक्स, ड्रिल बिट्स, कंटेनर और स्टील प्लेट्स भी मिलीं। टीम को बड़ी मात्रा में विस्फोटक निर्माण सामग्री और दवाइयाँ भी बरामद हुईं।
सभी बरामद सामान को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से माओवादियों की संभावित बड़ी साजिश को विफल किया गया है और नेटवर्क को कमजोर करने में यह एक अहम सफलता मानी जा रही है।
