दैनिक मूक पत्रिका/दंतेवाड़ा- बीजापुर -बारसूर चौक नेशनल हाईवे पर हुए जानलेवा गड्ढे को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। गड्ढे में कांग्रेसी मछली जाल लेकर पहुंचे. और भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते रहे. इस बीच एक बाइक सवार मार्ग से गुजरते असंतुलित होकर गिर गया.कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की गाड़ी चलने के कारण ऐसे हालत हो गए हैं. कि अब सड़कों पर मछली पकड़ी जा रही है.जिला मुख्यालय में हालात इतने बदतर हैं तो अंदुरुनी इलाकों की सड़कों का अंदाजा लगाया जा सकता है. वरिष्ठ कांग्रेसी विमल सुराना ने कहा कि इस गड्डे में अब तक कई हादसे हो चुके हैं और कुछ मौतें भी हुई हैं लेकिन मौजूदा सरकार निद्रा में हैं.आम आदमी परेशान है लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार गंभीर नहीं है भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्त्ता संतोष साहू ने भी तंज कसते कहा कि दोनों ही पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. एक दूसरे को केवल कोसने का ड्रामा कर जनता को गुमराह
करते हैं. पार्टियां ही गड्डे में हैं. पहले पार्टियां अपने गड्डे भर लें।
