Oplus_131072
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिते रविवार को जिले में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं की ज्वाइनिंग और स्थानीय जनमुद्दों पर प्रभावी आवाज उठाने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लूराम भवानी, प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान, जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी, नव नियुक्त जिला सचिव जी.पी. दुबे, जिला उपाध्यक्ष सदाशिव यालम, जिला संगठन मंत्री प्रवीण उयका, जिला कोषाध्यक्ष सहदेव मोरला, जिला उपाध्यक्ष आनंद झाड़ी, राजाराम कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल सोढी, ब्लॉक संगठन मंत्री शंकर तेलम, हरीश चंद्र नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का लक्ष्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।
