दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – समिपस्थ ग्राम सिरवाबांधा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व कवि साहित्यकार भुवन दास जांगड़े गौंटिया को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका एवं अन्य मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान 2025 राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भुवन दास जांगड़े को गुरु घासीदास के विचारों व उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने, दलित उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने ,स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, नशाबंदी, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,आदि विभिन्न क्षेत्रों में विगत पच्चीस वर्षों से रचनात्मकता कार्य करने के लिए मेडम, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र,शाल श्रीफल, प्रदान कर सम्मानित किया गया। भुवन जांगड़े को आकाशवाणी रायपुर, दूरदर्शन केन्द्र रायपुर, यूनिसेफ नई दिल्ली व अनेक सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भी अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है । इस सम्मान अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,व अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
भुवन दास को गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान 2025 मिलने पर उनके पारिवारिक जनों , इष्ट मित्रों ग्रामीणों व सामाजिक बंधुओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
