दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा शहर मण्डल द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों में वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 एवं 7 के पार्षदों, बूथ अध्यक्षों तथा वार्डवासियों की उपस्थिति में SIR (विशेष पुनरीक्षण) से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शासन द्वारा नियुक्त बीएलओ के साथ मिलकर घर–घर जाकर नए मतदाता सूची में सभी वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में सहयोग करने पर विशेष चर्चा की गई। सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, बेमेतरा विधानसभा के SIR कार्यक्रम प्रभारी रेवाराम निषाद, शक्ति केंद्र 2 के प्रभारी एवं सभापति पार्षद विकास तम्बोली, संयोजक सावित्री रजक, सह–संयोजक नरेश साहू, वार्ड पार्षद शिव पाटिल, छाया पार्षद दीनानाथ साहू सहित राजेंद्र दुबे, कौशल विश्वकर्मा, तुलसीराम निषाद, रामाधार पाटिल, रामायण रजक, कुबेर रजक, रामाधार मिर्झा, धारेन्द्र धु्र्व, सनत सेन, बबलू साहू, दिलीप रजक, हेमंत धु्र्व, लाला यादव, बलभद्र धु्र्व, जीवन साहू तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।
