दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – बीते मंगलवार को जिला कोटवार संघ बेमेतरा के पदाधिकारी एवं सदस्य कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे, जहाँ उन्होंने शासन स्तर पर मिल रहे निर्देशों के बावजूद कोटवारों पर लगाई जा रही अनावश्यक ड्यूटी का विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी संबंधित निर्देशों की प्रति भी संलग्न करते हुए अनावश्यक ड्यूटी बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान (ग्राम नवागांवकला), जिला महामंत्री कोदूराम साहू (ग्राम धनोरा), जिला सचिव बिनोद मानिकपुरी (ग्राम मुलमुला), जिला महामंत्री डार्विन सिंह चौहान (ग्राम दयालपुर), जिला मंत्री बिष्णु मानिकपुरी (ग्राम जोंग) सहित अन्य कोटवार पदाधिकारी जनदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे।
कोटवार संघ ने बताया कि लगातार बढ़ाई जा रही अतिरिक्त ड्यूटी के कारण क्षेत्रीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा है। संघ ने जिला प्रशासन से तत्काल अनावश्यक ड्यूटी समाप्त करने एवं नियमित व्यवस्था लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
