दैनिक मूक पत्रिका नवागढ़/बेमेतरा – बहुजन आंदोलन की पुरोधा एवं बहुजन समाज की शान, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी दुर्ग ज़ोन इकाई, छत्तीसगढ़ द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक दिनांक 22 नवंबर 2025 बीते शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हाईटेक कंप्यूटर सेंटर, नवागढ़ (मुंगेली रोड) में संपन्न हुआ।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिद्धार्थ

(पूर्व राज्यसभा सांसद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं मुख्य प्रभारी, बसपा छत्तीसगढ़), विशिष्ट अतिथि ओ.पी. बाचपेयी (स्टेट कोऑर्डिनेटर, बसपा छत्तीसगढ़)
,लता गेडाम (स्टेट कोऑर्डिनेटर, बसपा छत्तीसगढ़) की आतिथ्य में हुई बैठक की अध्यक्षता श्याम टंडन ने किया। बैठक में दुर्ग ज़ोन के सभी जोन इंचार्ज, सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला कमेटियों के पदाधिकारी, सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम के साथ-साथ सभी सेक्टर कमेटियों को अनिवार्य उपस्थित रहे । उक्त जानकारी बसपा बेमेतरा ज़िला अध्यक्ष यशवंत कुमार डोंडेय ने दिया।
