दैनिक मूक पत्रिका कोंडागांव। समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को स्थानीय एनसीसी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में दिव्यांगजन एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कृत्रिम अंग निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी शामिल हाेकर उन्होंने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विधायक उसेंडी ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सहायता राशि तथा उपलब्ध लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को प्रोत्साहित किया।
