दैनिक मूक पत्रिका सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में तीन ब्लॉक मौजूद है जिसमें से सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में पंचायत में विकास कार्य के लिए होने वाली फंडिंग काफी समय से बाधित चल रही है। जिसके चलते नए पंचवर्षी को बने महीने बीत गए लेकिन गांव के द्वारा नवनिर्मित जनप्रतिनिधि अथवा सरपंच, ग्रामीण विकास कार्यों को करने में असमर्थ हैं। काफी समय से 15वें वित्त योजना के अंतर्गत आने वाली राशि राजनीतिक कारणों से नहीं आ पाई है ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर निकल कर आई है। जिसके समाधान के लिए कुछ समय पहले जिला मुख्यालय की तरफ से डीएमएफ मद की राशि का उपयोग किया गया है। किंतु लगातार विकास कार्यों के लिए 15वें वित की राशि का सभी को इंतजार है। जिससे जनप्रतिनिधि अपने गांव की समस्याओं का समाधान कर सकें। देखना यह है कि इसका समाधान आखिर शासन प्रशासन के नजरों में आ भी पाएगा अथवा नहीं।
