जिले के हर कार्यवाही पर कलेक्टर के होते हैं निर्देश… क्या विभागीय अधिकारी इतने सुस्त
दैनिक मूक पत्रिका सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत सारंगढ़ शहर के खनिज क्षेत्रों में कुछ कार्यवाईयां देखने को मिल रही है। जिसमें प्रभारी खनिज निरीक्षक दीपक पटेल के और उनकी टीम के द्वारा उक्त कार्रवाई अथवा निरीक्षण के स्थानों पर, मौजूदगी की खबरें मिलती रही है और साथ ही खनिज क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्य पर कार्यवाही को दर्शाते हुए पत्राचार करने हेतु कुछ तस्वीरें भी जारी की जाती हैं। जिससे अवैध कार्य करने वाले और ऐसी गतिविधियों में शामिल होने वाले सभी लोगों को सबक मिले। किंतु विभाग के होने के बावजूद भी उन्हें अपने कार्यों को कैसे किया जाए…इसका बोध नहीं है, और ना ही इस पर विभाग जवाब देह होना चाहती है। क्योंकि पत्राचार में होने वाले कार्यवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा कार्यवाही किया गया है! ऐसा स्पष्टतयः जानकारी हमेशा देखने को मिलती रही है।
इससे साफ जाहिर है कि अधिकतर कार्य कलेक्टर के निर्देशन पर ही होता है और विभागों का सदैव से ही सुस्त रवैया रहा है। विभाग अपने आपमें किसी भी कार्यवाहियों को कर पाने सक्षम नहीं है। उसको कार्य करने के लिए सदैव कलेक्टर का आदेश अथवा निर्देश में कार्य करना पड़ रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि विभाग कोई भी कार्य नहीं करना चाहता है लेकिन ऊपर से निर्देश मिला है तब तो कार्य करना ही पड़ रहा है। तो विभाग के ऐसे अफसरों/ पदस्थ अधिकारियों को तत्काल अपने पद से पद-मुक्त हो जाना चाहिए। अपने कार्यों को किस प्रकार करना है इसका बोध नहीं है, अथवा जवाब देह होना नहीं चाहता है और इसके कार्यों का होने होने का जिम्मेदार सिर्फ कलेक्टर को ही होना पड़ता है, तो ऐसे में आम लोगों का किस प्रकार उन पर भरोसा बना रहेगा,,, यह सवाल तो उठना लाजमी है। चाहे वह कोई भी विभाग क्यों ना हो।
