दैनिक मूक पत्रिका कांकेर – कांकेर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया के मार्गदर्शन में जन समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए निराकरण की कार्यवाही की दिशा में शहर के नया बाजार को व्यवस्थित करने विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बाजार स्थल के पीछे खाली भूमि की साफ सफाई कराकर मार्ग पर पसरा लगाने वालों को बाजार स्थल में शिफ्ट करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी आदेश जारी कर बाजार को व्यस्थित रूप से स्थापित किया गया। जन समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले के नगरीय निकाय प्लेस्मेंट कर्मचारी संघ से संवाद स्थापित कर ईएसआईसी के संबंध में उतपन्न शंका का त्वरित समाधान करते हुए प्लेस्मेंट एजेंसी द्वारा प्रतिमाह जमा किए ईएसआईसी ,चालान का अवलोकन कराते हुए समस्या का समाधान किया गया। अघन नगर वार्ड में पुराने जर्जर शासकीय मकानों के मलबे में दबे हैण्डपंप के वाटर लेवल का परीक्षण कराकर वाटर लेवल नीचे होने के चलते उक्त हैण्डपंप के बोर को सुरक्षा की दृष्टि से कैप लगाकर बंद कराया टालगया वासाथ ही उक्त वार्ड में निरंतर जल आपूर्ति के लिए जल आर्वाधन योजनांतगर्त संचालित पाईप लाईन का आवश्यक मरम्मत कार्य करवाते हुए निरंतर पेयजल आपूति की जा रही है। साफ सफाई व्यवस्था के दौरान गए वाल्व चेंबर के स्थान पर नवीन टूट ढक्कन लगाकर उक्त चेंबर को बंद कराया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा त्वरित कार्यवाही कर निकाय क्षेत्रान्तर्गत समस्त समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
