महंगाई भत्ता और राहत में 2% की बढ़ोतरी, 5.35 लाख लोगों को होगा फायदा
रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब 1 नवंबर 2026 से कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत की दर से डीए-डीआर मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ता और राहत बढ़ने से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 36 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सालभर में यह खर्च लगभग 432 करोड़ रुपए होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों का ध्यान रख रही है। दीपावली से पहले लिए गए इस फैसले से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां भी बढ़ेंगी।
