दैनिक मूक पत्रिका बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवार में घर के आंगन में छिपे करैत सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे महिला टॉयलेट जाने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी करैत ने उसे डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश के बीच जहरीले सांपों की बढ़ती सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
