दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। केरलम में जीत को यूडीएफ पर विश्वास की जीत करार दिया। वहीं अन्य राज्यों के परिणाम को लेकर कहा कि वे उम्मीदों के विपरीत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केरलम को फिर तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए और यूडीएफ पर जनता के भरोसे की जीत है। कुछ राज्यों में परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए हैं। निराश होना स्वाभाविक है लेकिन हम आत्ममंथन करते हुए फिर जनता के बीच जाएंगे। हमारी लड़ाई एक पूरे तंत्र से है, जिसे हम जनतंत्र से हराएंगे। इधर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केरलम की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। केरलम की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे।
