दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – समता साहित्य अकादमी छ ग राज्य द्वारा शिक्षक स्वाभिमान दिवस व हिंदी दिवस के सुअवसर पर गोंडवाना भवन बिलाई माता मंदिर के पास धमतरी में बीते 14 सितम्बर रविवार को आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर दल्लीराजहरा, विशिष्ट अतिथि सुंदर दास मानिकपुरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पनिका समाज,राधारमणी मानिकपुरी आदर्श शिक्षिका भिलाई, सुश्री सृष्टि सरावगी शिक्षिका सहडोल म प्र,व डॉ अजय कुमार सरोज प्रोफेसर जिला भदोही उ प्र उपस्थित रहे ,
अकादमी के महासंरक्षक श्रीमती सुशीला देवी बाल्मीकि ने अध्यक्षता की, तथा जी आर बंजारे ज्वाला प्रांताध्यक्ष ने संचालन किया।
इस अवसर पर अकादमी द्वारा कवि, लेखकों, साहित्यकारों, शिक्षकों, मातृ-शक्तियों, लोककलाकारों, व्याख्याकारों, एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को उनके विशिष्ट उपलब्धियों हेतु विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया है, जिसमें जिला बेमेतरा के ग्राम जांता के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास अधीक्षिका सुश्री उमा जाटव व्याख्याता को सावित्रीबाई फुले शिक्षिका अवार्ड, ग्राम लोलेसरा निवासी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावामोंहतरा में पदस्थ व्याख्याता तेखन सिंह वर्मा को भगवती लाल सेन साहित्य रत्न अवार्ड, तथा दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ अनील त्रिपाठी बेमेतरा को मुकेश चंद्राकर पत्रकारिता अवार्ड,व लावातरा निवासी दिलहरनदास मानिकपुरी समाजसेवी ब्लाक अध्यक्ष मानिकपुरी पनिका समाज को सद्गुरु कबीर कौमी एकता अवार्ड, तथा पिरदा भिंभौरी निवासी कलाकार दिलीप टिकरिहा को दाऊ मंदराजी लोककला रत्न अवार्ड , और बेरला ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासा के प्रधानाध्यापक मनी दास मानिकपुरी को सद्गुरु कबीर कौमी एकता अवार्ड प्रदान कर सभी को शाल-श्रीफल प्रणाम पत्र से अलंकृत किया गया ।
इस अवसर पर समता साहित्य अकादमी के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा, बिशाल सिंह ध्रुवे सेवा निवृत्त व्याख्याता घिवरी, प्रेमसायमन, प्रोफेसर के मुरारी दास, सहित अनेक शिक्षक साहित्यकार कलाकार उपस्थित रहे।
