Oplus_131072
बीजापुर/दैनिक मूक पत्रिका | शिखर युवा मंच और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम पदेड़ा में आयोजित ऑर्थोपेडिक मेगा हेल्थ कैंप में 9 गांवों के 217 मरीजों ने जांच और उपचार कराया। एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के जरिए लगाए गए इस शिविर में हड्डी और जोड़ों की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कुल 70 मरीजों की लैब जांच हुई, जिनमें 30 मलेरिया पॉजिटिव, 13 मरीजों का कम हिमोग्लोबिन और अन्य जांचें शामिल रहीं। रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को तत्काल दवाइयां दी गईं। 12 मरीजों को गंभीर स्थिति के कारण रेफर किया गया, जिनमें 11 मलेरिया के मामले और एक हिप डिसलोकेशन शामिल था।

ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. यशवंत और SBI संजीवनी एमएमयू टीम ने कैंप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने शिविर को दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की सराहनीय पहल बताया।
