दैनिक मूक पत्रिका भानपुरी (फरसागूड़ा) – पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप की माताजी श्रीमती मनकि देवी कश्यप का कल भानपुरी क्षेत्र के फरसागूड़ा गांव में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय श्रीमती मनकि देवी कश्यप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। वे सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहने वाली महिला थीं। उनके निधन से कश्यप परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भी गहरा दुःख प्रकट किया।
स्वर्गीय श्रीमती मनकि देवी कश्यप का अंतिम संस्कार आज पारिवारिक परंपराओं के अनुसार संपन्न किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
