Oplus_131072
जगदलपुर। बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा खास माना जा रहा है, जहां वे जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को समर्पित इस महोत्सव में शामिल होंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होंगे। वे मुख्यमंत्री निवास से सड़क मार्ग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर होटल पहुंचेंगे और वहां से स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद विशेष विमान से जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जगदलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे लालबाग मैदान जाएंगे, जहां दोपहर में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 के भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और जनजातीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन भी करेंगे।
समारोह के बाद मुख्यमंत्री का समय कुछ देर के लिए आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में अल्प प्रवास करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना होंगे और शाम तक पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोककलाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
