पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास हुआ हादसा, घायलों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल
बीजापुर। शनिवार को बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस नेलसनार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास हुए इस हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बस क्रमांक CG07-9655 बीजापुर से दुर्ग जा रही थी। इसी दौरान पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी संभाली गई।

पुलिस की ओर से जारी सूचना में पांच यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
