दैनिक मूक पत्रिका महासमुंद। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद के सरायपाली में दौरे पर है, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया और जनता को 13 विकास कार्यों की सौगातें भी दी।
अटल जी की प्रतिमा का अनावरण पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के पास नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों को ‘युगद्रष्टा’ बताते हुए उनके योगदान को याद किया।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। पोखरण परीक्षण से लेकर लोकतंत्र की गरिमा तक, हर मोर्चे पर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया।”
इसी मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद सरायपाली क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसकी कुल लागत 167.37 लाख रुपये रही।
