दैनिक मूक पत्रिका:- Uttar Pradesh government employees DA hike: सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने और जीवनयापन को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब DA-DR की दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी.

Uttar Pradesh government employees DA hike: यूपी से बड़ी खबर आ रही है, दिवाली से पहले CM आदित्यनाथ योगी ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी, इससे करीब 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा.
28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा
सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने और जीवनयापन को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब DA-DR की दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में करीब 16.35 लाख नियमित कर्मचारी और 11.52 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं, ऐसे में अब कुल 28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा.
