मूक पत्रिका रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में पर्यटन निगम मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा पर्यटन क्षेत्र को भी नई दिशा मिल रही है।
नीलू शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन प्रदान करें, ताकि वे प्रदेश की जनता की सेवा निरंतर करते रहें। मुख्यमंत्री ने भी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री निवास में दिनभर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों का आगमन जारी रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
