इंटरनेशनल जर्नलिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड से लौटी टीम को जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल की बधाई….
दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। नेपाल दौरे के दौरान इंटरनेशनल जर्नलिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की टीम का आज रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
आयुक्त श्री बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि यह अन्य पत्रकारों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के बीच मजबूत संवाद और समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की टीम ने श्री बंसल को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र रुद्राक्ष, शॉल एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें
ममता सिंह (प्रधान संपादक, बिहान छत्तीसगढ़)
आशीष कंठले (प्रधान संपादक, दैनिक मूक पत्रिका)
शिवशंकर सोनपिपरे (प्रधान संपादक, सर्वोच्च छत्तीसगढ़)
विप्लव दत्ता (संपादक, भूपेश एक्सप्रेस)
प्रकाश केयर (एनसी न्यूज़)
विश्वजीत शाहा (प्रधान संपादक, आंचलिक छत्तीसगढ़)
विजय जय सिंघानी (संपादक, न्यूज़ नेशन हिंदी)
धानी पटेल (दूरदर्शन)
भीष्म परिहार (एशियन न्यूज)
सहित अन्य पत्रकारगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा। सभी उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग, संवाद और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
