दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना पामेड़ और केरिपु 228 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई में 2 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पोलमपल्ली क्षेत्र में गश्त और CASO ड्यूटी के दौरान हुई, जब संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। माओवादियों की पहचान वंजाम हुंगा उम्र 35 वर्ष और सोढ़ी नंदे उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है दोनों पोलमपल्ली आरपीसी के जनमिलिशिया सदस्य है।
पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से 6 नग अवैध भरमार बंदूकें बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये हथियार माओवादी संगठन को आपूर्ति के लिए संग्रहित किए गए थे। थाना पामेड़ में वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
