दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस आज प्रेस वार्ता करेगी। दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस प्रेस वार्ता में नकटी जांच समिति के सदस्य मामले से जुड़े तथ्यों को सामने रखेंगे।
प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री शिव डहरिया, धनेंद्र साहू, रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे मौजूद रहेंगे।
