10 रेशम पालकों को 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह मिले, 80 हजार की लागत पर 70 हजार रुपए की सब्सिडी
बीजापुर। जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 10 रेशम पालकों को 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए है। शासन ने 70 हजार रुपए की सब्सिडी दी, जबकि हितग्राहियों को 10 हजार रुपए का अंशदान करना पड़ा।
डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से मंगाए गए हैं। स्वस्थ डिंब समूह मिलने से बेहतर गुणवत्ता के कोसा उत्पादन और उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
हितग्राही बोले: कम लागत में बेहतर अवसर
हितग्राही कामेश्वर ने बताया कि सब्सिडी मिलने से रेशम पालन के लिए जरूरी सामग्री जुटाना आसान हुआ है। स्वस्थ डिंब समूह से बेहतर गुणवत्ता का कोसा उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
