दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैन धर्माचार्य आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया, जो पूरे राष्ट्र और सनातन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा:
“धारयति इति धर्मः “
आदरणीय प्रधानमंत्री जी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ उपाधि से सम्मानित किया जाना भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सनातन धर्म के वैश्विक गौरव का प्रतीक है। आपके नेतृत्व में भारत की प्राचीन परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। आपने धर्म, सेवा, राष्ट्र नीति और जनचेतना में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को साकार किया है।
इस ऐतिहासिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री जी को सहृदय अभिनंदन।”
यह सम्मान प्रधानमंत्री के उस योगदान का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और धार्मिक मूल्यों को पुनः वैश्विक मंच पर स्थापित किया है।