दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बीते शुक्रवार के दिन, उनके जन्मदिन पर ही ED ने हिरासत में ले लिया था। उनपर आबकारी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में गरमा गई और सियासी बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा का दावा है कि, जांच एजेंसिया अपना काम कर रही है। दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई बताया है। कांग्रेस चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरना और विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी है। जबकि जिला स्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘गजनी’ करारा देते हुए कहा था कि, उन्हें सारी तारीख है याद दिला दी जानी चाहिए। कब उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कोल ब्लॉक के लिए पर्यावरण स्वीकृति दी थी। वही केदार कश्यप के इस तंज कांग्रेस की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मोर्चा सँभालते हुए कहा कि, केदार कश्यप गजनी खुद भी बने हुए हैं। वे आत्म अवलोकन करें कि, किस तरह से उनकी पत्नी की जगह उनकी साली परीक्षा दे रही थी।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *