दैनिक मूक पत्रिका मुंगेली – कृषि विभाग रायपुर के संचालक राहुल देव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों को खाद-बीज की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उर्वरक की कालाबाजारी व जमाखोरी एवं नकली खाद विक्रय रोकने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर.तिग्गा ने बताया कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने पर साहू कृषि केन्द्र मोहडंडा, पटेल कृषि केन्द्र मोहडंडा, मॉ महामाया कृषि केन्द्र देवरहट के विक्रय में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निहित प्रावधानों के अन्तर्गत प्रतिबंध किया गया, साथ ही साहू कृषि केन्द्र खपरीकला, सत्येन्द्र कृषि केन्द्र तरकीडीह तथा उक्त प्रतिबंधित कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला निरीक्षक मनहरण कुर्रे ने निर्धारित मूल्य तथा पॉस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक का विक्रय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उर्वरक के साथ अन्य सामाग्री कृषकों को नहीं देने, दुकानों में मूल्य सूची, स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रतिदिन प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान
राजेश साहू निरीक्षक, लोकेश कोशले, योगेश दुबे निरीक्षक, उमेश दीक्षित निरीक्षक एवं सहायक भीष्म राव भोसले उपस्थित रहे।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed