ग्राम तालदेवरी की 79 वर्षीय पदमनी बाई को मिला आशियाना, शासन की योजनाओं से बदली ज़िंदगी

दैनिक मूक पत्रिका जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत तालदेवरी की पदमनी बाई पति स्व. गजराम साहू, उम्र 79 वर्ष, जो पूर्व में कच्चे मकान में निवासरत थीं। वर्ष 2022 में उनके पति के निधन के बाद मानसिक और आर्थिक रूप से वे अत्यंत परेशान होने लगी थीं। उनके सामने बड़ी समस्या अपने कच्चे मकान को पक्का करने की थीं। इसी परेशानी से जुझती हुई पदमनी बाई के सामने शासन की महत्वकांक्षी “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ तो आशा की नई किरण और रोशनी से उनका घर जगमगा उठा।
पदमनी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्रथम किश्त के रूप में 40,000 की राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने मकान की नींव डाली। साथ ही साथ उन्हें मनरेगा से 90 दिवस की मजदूरी और शौचालय निर्माण की राशि भी प्राप्त हुई। दूसरी किश्त 60,000 और तीसरी किश्त 20,000 प्राप्त होने के बाद उन्होंने छत सहित पक्का मकान तैयार किया। शासन की योजनाओं से उन्हें न केवल आश्रय मिला, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की अनुभूति भी हुई। वृद्धावस्था पेंशन योजना और महतारी वंदन योजना से भी पदमनी बाई को निरंतर सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही उन्हें उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन भी मिला है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित होने पर वह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को बार बार धन्यवाद देती हैं।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed