रायपुर@आशीष पदमवार | छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां कीं।

घोषित सूची के अनुसार, नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ नेता जी. वेंकट समेत कई प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं। यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मार्कंडेय को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

युवा मोर्चा की कमान राहुल योगराज टिकरिहा को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विभा अवस्थी संभालेंगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आलोक सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी हेमंत पाणिग्रही को दी गई है, जिन्हें प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष का पद राम गर्ग को मिला है।

प्रवक्ता मंडल में भी बदलाव किए गए हैं।शिवनारायण पांडेय, शताब्दी पांडेय,देवलाल ठाकुर, अमित चिमनानी समेत कुल 12 प्रवक्ताओं की टीम गठित की गई है, जो पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि “यह नई टीम संगठन के हर मोर्चे पर सक्रियता से काम करेगी और प्रदेश में पार्टी के जनाधार को और मजबूत बनाने में योगदान देगी।”की घोषणा बुधवार को कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां कीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *