सभी खिलाड़ी व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू (कोच) के कुशल मार्गदर्शन में सिख रहे है खेल का गुण


दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा –
25 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में दिनांक 09/09/2025 से 12/09/2025 तक आयोजित होने जा रही है जिसमें बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के अंतर्गत शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव से हॉकी खेल में 03 बालक एवं 03 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हॉकी खेल में चयन हुआ है जो बेमेतरा जिले के लिए हॉकी खेल में एक बड़ी उपलब्धि है,सभी खिलाड़ी क्षेत्रीय चयन प्रतियोगिता में अपने खेल का कौशल प्रदर्शन करते हुए बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व किया चयनित होने वाले खिलाड़ी अंडर 19 (सिनियर बालक वर्ग) में तुषार यादव कक्षा 12 वी, विजय कुमार विश्वकर्मा कक्षा 12 वी,रूपेश कुमार कक्षा 12 वी इसी प्रकार अंडर 19 (सिनियर बालिका वर्ग) में तन्नू बेग कक्षा 11वी,निधि पाटिल कक्षा 11वी,मानसी साहू कक्षा 11वी से सभी खिलाड़ियों के द्वारा क्षेत्रीय चयन प्रतियोगिता हॉकी खेल में अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन किया था उसी प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हॉकी खेल के लिए चयन हुआ है,राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी दुर्ग जोन की टीम से खेलेंगे राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 05 जोन में बाटा गया है,रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,बस्तर एवं सरगुजा के बीच रोचक एवं कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा सभी छात्र एवं छात्राए राज्य स्तरीय शालेय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपने खेल के उम्दा कौशल का प्रदर्शन करेंगे ..
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन में हॉकी खेल प्रशिक्षण लेकर सभी खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओ में भाग लेकर अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन प्रस्तुत कर रहे है, व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू (कोच) रोजाना सुबह/शाम स्कूल ग्राउंड में 70 से 80 बालक एवं बालिकाओं को हॉकी खेल का निरंतर अभ्यास कराती है जिसका सुखद परिणाम है आज हॉकी खेल में बारगांव का नाम हॉकी खेल गांव के नाम से जाना जाता है,वर्तमान में बारगांव से 8 बच्चे बिलासपुर,रायपुर एवं राजनांदगांव के एकेडमी में रहकर हॉकी खेल का गुण सिख रहे हैं तथा हर वर्ष सैकड़ों बालक एवं बालिकाओं का चयन जिला स्तर,राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर में चयन हो रहे है,जहां वे अपने खेल का उम्दा प्रर्दशन कर मेडल अर्जित कर रहे है,राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयन होने पर शा.उच्च.माध्य.विद्यालय बारगांव के प्राचार्य तीक्ष्ण साहू ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाले समय में अन्य छात्र, छात्राओं को भी प्रेरित करेगी सहित सुरेन्द्र पटेल संकुल समन्वयक सहित स्कूल विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *