बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार-शनिवार को देर रात गंभीर सड़क हादसा हुआ। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास करीब 12:15 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

छुट्टी से लौट रहे थे जवा
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से छुट्टी खत्म कर लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवान पायल ट्रेवल्स की बस से बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कैंप जा रहे थे। बस में जवानों के अलावा 15 आम यात्री भी सवार थे।

तेज रफ्तार बनी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने पर वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो आम यात्री और एक जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

इलाज जारी, चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल सहित अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच, बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *