दैनिक मूक पत्रिका रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद गणेश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां शारदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”
गणेश सिंह, जिनका जन्म 2 जुलाई 1962 को हुआ था, वर्तमान में मध्य प्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और 2004 से लगातार लोकसभा के सदस्य निर्वाचित होते आ रहे हैं। वे 16वीं लोकसभा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।