दैनिक मूक पत्रिका जांजगीर चांपा – झेरिया धोबी बरेठ समाज परिक्षेत्र ओड़ेकेरा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झरिया धोबी बरेठ सेवा समिति संभाग बिलासपुर अध्यक्ष रोशन लाल बरेठ ने किया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ जिसमें जवाहर लाल कर्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष, श्याम लाल कर्ष को उपाध्यक्ष, जम्मू लाल कर्ष को सचिव लक्ष्मण कर्ष को कोषाध्यक्ष, महादेव कर्ष को सह सचिव निर्वाचित किया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई और कहा कि सभी पदाधिकारी समाज को शिक्षित एवं विकासशील बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे |
कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधियां सरपंच पंच एवं समाज के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
