दैनिक मूक पत्रिका कोंडागांव – मरार पटेल समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सम्बोधित करते कहा की सरकार बने दो साल पुरे होने को है डेढ़ साल से ऊपर हो गया है सभी विभाग बोर्ड निगम मंडल की सूची जारी हो गयी है सिवाय शाकम्भरी बोर्ड के। मरार समाज को राजनीतीक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने शाकंभरी बोर्ड का गठन किया है यह शासन की एक बहुत ही ऊँची और नेक विचार है परन्तु आज दिनांक तक हमारे बोर्ड मे अध्यक्ष सह सदस्यों की नियुक्ति न होना कहीं न कहीं संदेह को जन्म देता है सामाजिक जनों के साथ साथ आम जनमानस मे भी यह चर्चा का विषय है,आखिर इतने देरी के पीछे क्या कारण है। शाकम्भरी बोर्ड के विस्तार होने से एक अध्यक्ष एवं चार सदस्य बनेंगे जो कहीं न कहीं सत्ता और समाज के बिच की कड़ी बनेंगे समाज को जो बात सरकार तक पहुंचानी है वे सशक्त माध्यम बनेंगे,सामाजिक जनों का राजनितिक विकास होगा उद्यानिकी एवं क़ृषि विभाग से जुडी जानकारियां सामाजिक जनों को सरलता से मिल पायेगी जिसका लाभ सामाजिक जनों को मिलेगा, सामाजिक जनों का राजनितिक क्षेत्र मे लगाव बढ़ेगा। मरार समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहुसंख्यक समाज मे से एक है, योग आयोग मे मरार समाज को स्थान देना स्वागत योग्य कदम है शाकम्भरी बोर्ड की सूची भी जल्द जारी करेंगे ऐसा उम्मीद समाज रखता है। पटेल ने आगे कहा की किसे अध्यक्ष बनाएंगे किसे सदस्य बनाएंगे यह आपका विवेकाधिकार है पर हमें इतना पता है जो भी बनेगा मरार समाज का बेटा बनेगा हमारा भाई बनेगा।बोर्ड के विस्तार से अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति से मेरा समाज पुनः राजनीतिक तौर पर अपने आपको सुदृढ़ समझेगा समाज मे एक नई ऊर्जा का संचार होगा सामाजिक जन राजनीती के क्षेत्र मे रूचि के साथ आगे आएंगे। सभी निगम मंडल बोर्ड की सूची को जारी हुए लगभग 6 महीने से ऊपर हो गए शाकंभरी बोर्ड की सूची बस अटक गयी है इससे समाज कहीं न कहीं अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है सरकार से निवेदन है जल्द सूची जारी करेंगे।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed