दैनिक मूक पत्रिका कांकेर –
कांकेर भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता से भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त जनता को भाजपा के जीरो टॉलरेंस (शून्य भ्रष्टाचार) के नारो क्षेत्रीय नगरीय जनता को विश्वास होने लगा है

कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक अपने पुराने कांग्रेस कार्यकाल को शीघ्र समाप्त करवा कर अपने नए शुरुआती कार्य नगर पालिका के कार्यों में कमीशन खोरी, घूसखोरी, भ्रष्टाचार रहित जनहित के कार्यों का शीघ्र प्रारंभ करेंगे । कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने शुरुआती कार्यों में कांकेर शहर के पौराणिक ऐतिहासिक तालाबों का सौंदर्य करण, पचरीकरण, सर्व सुविधा युक्त बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। शहर की नालियों, शहर के वार्डो को दुरुस्त कर शहर को स्वच्छ सुंदर करने का बीड़ा उठाया है।पालिका अध्यक्ष ने कांकेर शहर के दुधावा तालाब , बैजनाथ तालाब, दड़िया तालाब को अपने प्राथमिकता में रखकर कार्य प्रारंभ किया है। कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर की नालियों की साफ- सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य प्रारंभ किया है। जिसकी शहर में स्थानीय लोग भाजपा अध्यक्ष पार्षदों की सक्रिय गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

विदित होकि नगर पालिका आजादी के बाद से इस अवसर को छोड़कर भाजपा का कांकेर नगर पालिका में कब्जा नहीं रहा है। एक लंबे अंतराल के पश्चात भाजपा अध्यक्ष, कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल हुई है। नगरीय विकास को लेकर क्षेत्रीय नगरी जनता को भाजपा अध्यक्ष से बड़ी उम्मीदें हैं।

भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष क्षेत्रीय जनता की मांगों को पूरा करने प्रयासरत है।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *