जनदर्शन में सुनी गई आवाज, अब चकरभाठा के धन सिंह को मिलेगा पक्का आवास

दैनिक मूक पत्रिका मुंगेली ‘- ‘जहां प्रशासन सुनता है, वहां उम्मीदें सच होती हैं’’। कभी बारिश की बूँदों से टपकती छत और दीवारों की सीलन से जूझते मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चकरभाठा के निवासी धन सिंह आज एक नई उम्मीद के साथ भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। वर्षों से वे एक जर्जर और असुरक्षित कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर रहे थे। बरसात के मौसम में उनका घर किसी खतरे से कम नहीं था। टपकती छत, सीलनभरी दीवारें और जहरीले जीव-जंतुओं का डर हर दिन उनके जीवन को मुश्किल बना रहा था।
इन विषम परिस्थितियों से निजात पाने के लिए उन्होंने जिले के जनसमस्या निवारण मंच “जनदर्शन” में अपनी गुहार लगाई। कलेक्टर कुन्दन कुमार के समक्ष प्रस्तुत आवेदन को न केवल गंभीरता से लिया गया, बल्कि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्परता से कार्यवाही भी की गई। परिणामस्वरूप, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उन्हें तत्काल आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अब धन सिंह का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है। एक पक्का, सुरक्षित और गरिमामय घर, जहां उनका परिवार निश्चिंत और सम्मानपूर्ण जीवन जी सके धन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर कुन्दन कुमार और शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *