- बच्चो को बताया तिरंगे के सम्मान का महत्व
बीजापुर@आशीष पदमवार। देश भर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के जिले बीजापुर में तैनात 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सीतापुर और Pujarikanker में तैनात जवानों ने स्थानीय जनता और बच्चो को देशभक्ति का एक अनूठा संदेश दिया। एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें जवानों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।
सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। बाइक रैली का नेतृत्व सहायक कमांडेंट, तरुण कुमार मीणा, सूबेदार मेजर अभिषेक ने किया। तिरंगा लहराते हुए बाइकर्स का यह काफिला सीतापुर से उसूर ओर आवापल्ली के मुख्य मार्गों से गुजरा, तो पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा।

इसी कड़ी में, बटालियन की अति संवेदनशील पुजारीकांकेर जैसे दूरदराज के इलाकों में आज बच्चो को तिरंगा देकर उसके महत्व को समझाया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिक, खासकर स्कूली बच्चे, बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जवानों ने भी लोगों को तिरंगे वितरित किए और उनसे अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
पुजारीकांकेर में उप कमांडेंट गुलशन तिर्की, सहायक कमांडेंट रमेश नाइक और हरीश कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।
पुजारीकांकेर के प्राथमिक विद्यालय में स्टेशनरी वितरित की गई, राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाई गई और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस पहल ने न सिर्फ छोटे छोटे बच्चों बल्कि स्थानीय लोगों में भी राष्ट्रभक्ति की भावना जगाई, जो कि सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत करता है। केरीपुबल द्वारा किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है।