रायपुर@आशीष पदमवार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 अधिकारी और जवान ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होंगे। गृह मंत्रालय द्वारा घोषित सूची में इस बार तीन अलग-अलग कैटेगरी में राज्य के कुल 25 पुलिस अफसर और जवान शामिल हैं। इनमें 1 को पुलिस प्रेसिडेंट मेडल, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 14 को वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड) दिया जाएगा।

मरणोपरांत वीरता पदक
नक्सलियों के खिलाफ लड़ते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले तीन वीर पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा—

सहायक उप निरीक्षक रामूराम नाग

कांस्टेबल कुंजाम जोगा

कांस्टेबल बेंजाम भीमा

विशेष वीरता सम्मान

सुनील शर्मा, पूर्व पुलिस अधीक्षक सुकमा – उच्च जोखिम वाले अभियानों में निर्णायक नेतृत्व और नक्सल हिंसा के खिलाफ सफल अभियानों के लिए

एडीजी हिमांशु गुप्ता – विशिष्ट सेवा के लिए

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले

आईजी ध्रुव गुप्ता

एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर

कमांडेंट श्वेता राजमणि

आईपीएस रवि कुमार कुर्रे

एआईजी रोहित कुमार झा

अन्य सम्मानित—उप निरीक्षक संदीप कुमार मडिले, कांस्टेबल मडकम पांडू, मडकम हदमा, मडकम देवा, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता

वीरता पदक पाने वाले अन्य पुलिसकर्मी

कांस्टेबल सूरज कुमार मरकाम

कांस्टेबल मडवी सन्नू

कंपनी कमांडर करोड़ सिंह

कांस्टेबल पुरुषोत्तम देवांगन

इन जांबाज़ों ने राज्य के संघर्षग्रस्त इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों, संकट की घड़ियों और कठिन परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस, त्वरित सूझबूझ और निडर कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाई हैं। स्वतंत्रता दिवस पर यह अलंकरण उनकी बहादुरी, प्रतिबद्धता और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बनेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *