दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम होगा। राजभवन में सुबह 10:30 बजे साय कैबिनेट के तीन नए मंत्री शपथ लेंगे।
राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी होंगे शपथ समारोह में मौजूद रहेंगे।
