दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिमंडल के 3 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सूरजपूर जिले के दौरे पर रवाना हो जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे 10:30 बजे राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर 12 बजे रायपुर हेलीपेड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे सूरजपुर में नए भाजपा कार्यालय अटल कुंज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे रजत जयंती महोत्सव के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं शाम 5 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वापस रायपुर लौट आएंगे।
